google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी बहुत जरूरी: शशि कांत सिंह

छठ गीत की प्रस्तुति को लोगो ने सराहा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।

नए सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के स्वागत और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज की परंपरा के अनुरूप आयोजित समारोह में छात्राओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ नवागंतुक छात्राओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में रैंप वॉक, नृत्य, गायन और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सनबीम ग्रुप की निदेशक पूनम मधोक एवं कॉलेज के चेयरमैन शशिकांत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कॉलेज की वरिष्ठ छात्राओं ने कॉमेडी, ग्रुप डांस, बॉलीवुड और राधा-कृष्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं नवागंतुक छात्राओं ने फैशनेबल रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि पूनम मधोक ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी नए विद्यार्थियों को वरिष्ठ छात्राओं के साथ जुड़ने और कॉलेज की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को समझने का बेहतर अवसर प्रदान करती है। इससे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उचित मार्गदर्शन मिलता है। चेयरमैन शशिकांत सिंह ने नवागंतुक छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिताओं में कला वर्ग से प्रियांशी शर्मा को मिस फ्रेशर चुना गया। कला वर्ग में गायन के लिए सुहानु शुक्ला, नृत्य के लिए प्रियांशी शर्मा और मिस इवनिंग के लिए साक्षी सोनी को चुना गया। वहीं विज्ञान वर्ग में गायन के लिए रिया सिंह, नृत्य के लिए तनिष्का जायसवाल और मिस फ्रेशर के लिए शिवानी श्रीवास्तव का चयन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन फिरदौस आफरीमी एवं अदिति सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विष्णु प्रकाश, डायरेक्टर ओपी पांडेय, प्रबंधक अभिषेक सिंह, कादंबिनी, डॉ. अतुल, सपना सहित कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)