google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*अफीम/पोस्ता एवं गांजा की खेती के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।*

समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया : पलामू (झारखंड) 14 अक्टूबर 2025 को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम– रत्नाग एवं लालगाड़ा में अफीम/पोस्ता एवं गांजा की खेती के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।इस जागरूकता अभियान  में डगरा, लालगाड़ा एवं खैरादोहर पंचायत के जनप्रतिनिधि, उपस्थित ग्रामीण के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में  जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें अफीम/ पोस्ता एवं गांजा की खेती के दुष्परिणाम एवं अवैध अफीम की खेती में संलिप्त रहने पर मिलने वाले दंड के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।

अफीम/पोस्ता एवं गांजा की जगह पर वैकल्पिक खेती के तौर पर चावल, गेहूं, चना, सरसों, मसूर, ज्वार,सोयाबीन, मूंगफली, अरंडी, बाजरा एवं कटहल की खेती करने के लिए प्रोत्साहन किया गया।इस जागरूकता अभियान के तहत अफीम की खेती नहीं करने को लेकर सभी ग्रामीणों को शपथ भी दिलाया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)