मन्नू शर्मा पराशर दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो प्रमुख पंजाब
जैतो,29 सितंबर : स्थानीय रामलीला मैदान में पिछले कई दिनों से श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब रजि जैतो रामायण पर आधारित राम लीलाओं का मंचन अत्यंत खूबसूरत ढंग से किया जा रहा है,जिसे देखने के लिए विभिन्न जातियों व वर्ग की जनता उमड़ रही हैं।श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब में चल रही ।श्री रामलीला के मंच पर आज बहुत ही बेहतरीन नाइट अशोक वाटिका का मंचन किया गया ,जिसमें हनुमान जी को उनके बल को याद दिलवा कर लंका में भेजना और हनुमान जी व विभीषण की मधुर भेंट एवं रावण का मां सीता जी को सतना और हनुमान जी का राम कहानी सुना कर माता सीता जी को श्री राम जी की अंगूठी देकर विश्वास दिलाना बहुत ही रोचक संवाद देखने लायक था।। हनुमान जी ने माता सीता से कहा कि अब जल्द ही उनकी रिहाई होगी इसके बाद देखते ही देखते हनुमान जी ने अशोक वाटिका को तहस-नहस कर डाला। वाटिका से फलों को तोड़कर पंडाल में बैठे भक्त जनों को अपने हाथों से वितरण किया। लंकापति रावण और हनुमान जी का संवाद भी देखने के काबिल था ।आज की इस लीला में माता सीता जी की भूमिका भावित गोयल और रावण पाला सिंह एवं हनुमान जी पंकज जिंदल ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाई। इन कलाकारों के जोरदार प्रदर्शन और तीखे संवादों के दौरान लोगों ने खूब सराहा और तालियां बजाकर आनंद माना।हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने का दृश्य देखकर पंडाल में बैठे लोगों ने खूब आनंद लिया।इस लीला शुभारंभ जाने -माने उद्योगपति श्री सेवक सिंह भट्टी एवं भूषण मित्तल सोढ़ी शिव शक्ति राइस मिल नैअपने -अपने परिवार सहित गणेश जी और माँ सरस्वती की आराधना करके किया। इस अवसर पर लीला के मुख्य अतिथियों को यादगार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।क्लब के पी.आर.ओ.व समाज सेवी पंकज जिंदल के अनुसार इस मौके पर क्लब के प्रधान मानक शाह शर्मा, म्यूजिक डायरैक्टर सोनू वर्मा,चेयरमैन ईश्वर जिंदल , डायलॉग डायरैक्टर सुरेंद्र लूम्बा, श्री राम अवतार वर्मा ,अशोक गर्ग, मीडिया इंचार्ज संदीप लूंबा सोनू,टोनी डोड, नरेश मित्तल ,डगराकांत शर्मा, नरेश शिवा,नवल जैन, अनिल मित्तल ,निंदी शर्मा सहित अन्य सदस्यों के साथ क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।टोनी शर्मा पाटिल ने स्टेट संचालन का दायित्व बाखूबी से निभाया । इस दौरान डी.एस.पी.जैतो मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि त्यौहारों को देखते हुए शहर में पुलिस की दिन -रात की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रामलीला मंचन के दौरान वहां विशेष पुलिस फोर्स लगाई गई है। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने कोई भी शरारत की तो उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से पुलिस को अपना सहयोग देने का आग्रह किया।श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब जैतो के कलाकारों द्वारा लीला मंचन के विभिन्न दृश्य।



