google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सभी संगीन घटनाओं के सटीक खुलासे के बाद शिवली पुलिस का अब जुआंरियों पर शिकंजा, चार गिरफ्तार

सुनील बाजपेई
कानपुर। कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में हर तरह के अपराधियों के खिलाफ शिवली पुलिस का अभियान लगातार जारी है ,जिसके क्रम में अधिक से अधिक कमाई के लालच में हार जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलने वाले गिरोह भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार जुआंडियोंके पास से 35700 की नगदी भी बरामद की है।
यह सफलता अपने अब तक के कार्यकाल में छोटी बड़ी सभी संगीन घटनाओं आदि का भी सटीक खुलासा करने में सफल निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के तेजतर्रार और व्यवहार कुशल जुझारू तेवरों वाले इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में मिली।


उन्होंने मोबाइल की रोशनी में जुआं खेल रहे 04 जुआरियों अनुज शुक्ला पुत्र कृपाशंकर शुक्ला निवासी ग्राम बारा सिरोही थाना कल्यानपुर, ,सुनील कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम बन्सटी थाना चौबेपुर, अनिल कुमार पुत्र सुन्दरलाल निवासी ग्राम बहरमपुर थाना चौबेपुर, जीतू कुमार वर्मा निवासी ग्राम बारा सिरोही थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर को ग्राम गौरी से आगे खेत में चौकी क्षेत्र बाघपुर से जुआ खेलते हुए हिरासत लिया गया। उनके पास से 35700 रुपये, 52 ताश के पत्ते और एक सफेद गमछे का फड़ भी मिला।


अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले इंस्पेक्टर अमरेन्द्र बहादुर सिंह की अगुवाई वाली इस टीम में सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार शर्मा ,कांस्टेबल बोबी सिंह, सोनवीर सिंह, प्रशिक्षु कांस्टेबल सुमित कुमार, प्रवेन्द्र, राघवेन्द्र तिवारी और अतुल प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)