समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में फिर से रौनक लौट आई। 20 मई से करीब एक माह बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का शिक्षकों ने रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया।
प्राथमिक विद्यालय रामेश्वर प्रथम, कंपोजिट विद्यालय बरेमा, कॉम्पिज्ट विद्यालय देहली विनायक ,प्राथमिक विद्यालय बेसहुपुर सहित सेवापुरी विकास खंड के अन्य विद्यालयों में सुबह 7:30 बजे से विद्यार्थियों का स्वागत शुरू हुआ।एक माह बाद विद्यालयों के आंगन में बच्चों की चहल-पहल हालांकि बहुत दिन बाद विद्यालय खुलने के कारण विद्यार्थियों की संख्या कम नज़र आई। वही विद्यालयों में विद्यार्थी धीरे-धीरे आने शुरू हुए।पहले दिन शिक्षकों के लिए भी विद्यार्थियों को बुलाना चुनौती पूर्ण रहा।
इसके चलते प्रार्थना के समय में भी परिवर्तन देखने को मिली। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।सेवापुरी खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने प्राथमिक विद्यालय रामेश्वर के बच्चो का तिलक लगा कर स्वागत किया।इस मौके पर प्रधानाध्यापक सतेंद्र नारायण तिवारी और बृजेश मौर्य सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।उधर कंपोजिट विद्यालय बरेमा में बच्चो का स्वागत प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह ने बच्चो को तिलक और पुष्प वर्षा कर बच्चो का स्वागत किया।शैलेन्द्र विक्रम कमलेश पांडेय,रानी कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



