आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नरी में लोगों की सहूलियत के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार से निर्देश मिलने के बाद आगरा कमिश्नरी के सर्किल में बड़ा बदलाव कर पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने अपनी अंतिम मुहर लगी दी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद आगरा पुलिस कमिश्नरी के जिन जोन में बदलाव किया गया है, वह सिटी, पूर्वी और पश्चिमी जोन के एसीपी के सर्किल में बदलाव किया गया है। पुलिसिंग में सुधार और लोगों को सहूलियतें देने के मकसद से इन सर्किलों में बदलाव किया गया है।
सिटी जोन में किए गए ये परिवर्तन
सिटी जोन में एसीपी कोतवाली को अब थाना कोतवाली, एमएम गेट, नाई की मंडी, मंटोला दिया गया। छत्ता एसीपी अब थाना छत्ता, ट्रांस यमुना, एत्मादौला, कमला नगर की कमान संभालेंगे। वहीं, हरीपर्वत एसीपी को थाना हरीपर्वत, सिकंदरा, न्यू आगरा, साइबर थाना तथा सदर एसीपी को थाना सदर, रकाबगंज और महिला थाना दिया गया है। ताज सुरक्षा एसीपी अब थाना पर्यटन, ताज सुरक्षा तथा थाना ताजगंज देखेंगे।
पूर्वी जोन में ये हुए बदलाव
पूर्वी जोन में फतेहाबाद एसीपी को थाना फतेहाबाद, बमरौली कटारा, डौकी की कमान दी गई है। बाह एसीपी को थाना बाह, जैतपुर, चित्राहट, खेड़ा राठौर एवं पिनाहट एसीपी को थाना पिनाहट, बसई अरेला और पिढ़ौरा और बसौनी एसीपी को थाना बसौनी, शमसाबाद, मनसुखपुरा, निबोह्रा और थाना इरादत नगर की जिम्मेदारी दी गयी है।
पश्चिमी जोन के बदलाव
अछनेरा के एसीपी संभालेंगे थाना अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, किरावली जबकि सैंया एसीपी को थाना सैंया, कागारौल, मलपुरा की जिम्मेदारी दी गयी है।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



