google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी*


ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय क़स्बे के वार्ड नं 9 में एक युवक ने अज्ञात कारणों से  फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है।
स्थानीय क़स्बा के वार्ड नं 9 निवासी श्रीराम सोनी के अग्रज पुत्र 42 वर्षीय प्रदीप सोनी ने  बुधवार की तड़के अपने कमरे के बाहर  दरवाजे के बाहर साड़ी के फंदे से झूल गया। नींद से जागे  परिजनों की नजर जब फंदे के सहारे झूलते युवक पर पड़ी तो आनन फानन में अचेतावस्था में उसे लेकर दुद्धी सीएचसी भागे लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही परिजन रोने बिलखने लगे। बताया जा रहा है, कि मृतक का कोई संतान नही है उसने अपने साढू के बच्चे को गोद लिया था। प्रदीप सुनारी का का काम करता था। युवक ने ऐसा आत्महत्या क्यों कि इसका पता नही चल पाया है,पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Sonbhadra

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)