स्वर्गीय अब्दुल हमीद आजाद की स्मृति में आयोजित हुआ जनकल्याण व साहित्यिक कार्यक्रम
समाज जागरण | गोड्डा
बसंतराय प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के सुप्रसिद्ध विद्वान, दार्शनिक एवं चिंतक स्वर्गीय अब्दुल हमीद आजाद की स्मृति में स्थापित अब्दुल हमीद आजाद मिल्ली फाउंडेशन के सौजन्य से फाउंडेशन कार्यालय परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मुशायरा सह कवि सम्मेलन का भी भव्य आयोजन हुआ, जिसने कार्यक्रम को साहित्यिक ऊंचाई प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना शाहनवाज हुसैन अशर्फी ने की, जबकि मंच संचालन धोरैया प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. हफीज मकबूल ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में धोरैया उत्तरी के जिला पार्षद मो. रफीक आलम उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में भारत एजुकेशन सेंटर के निदेशक मो. शाहरुख आलम, शहीद-ए-वतन अशफाकुल्लाह खान मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष मो. आफताब आलम, डॉ. अब्दुल रऊफ आजाद, समाजसेवी अब्दुल हलीम, शिक्षाविद मो. शमशुज्जोहा एवं समाजसेवी छोटू पासवान शामिल रहे।
इस अवसर पर अब्दुल हमीद आजाद मिल्ली फाउंडेशन के संस्थापक मो. सुलेमान जहांगीर आजाद ने अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए फाउंडेशन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं जनकल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने में सदैव अहम भूमिका निभाती रही हैं।
जिला पार्षद मो. रफीक आलम ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्य समाज को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित मुशायरे में शायर आफताब आलम, शम्स परवाना एवं कलीमुल्लाह परवाना ने अपनी ग़ज़ल, गीत और शायरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और माहौल को साहित्यिक रंग में रंग दिया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत गांव की विधवाओं, अनाथ बच्चों एवं दिव्यांगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभुकों एवं उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी और संतोष की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. अब्दुल रऊफ आजाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



