google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोन नद महोत्सव और सूर्य राघव महोत्सव की तैयारी पूरी अधिकारियों ने लिया जायजा

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के बड़ेम स्थित सूर्य राघव मंदिर परिसर में सोन नद महोत्सव और सूर्य राघव महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में काराकाट और औरंगाबाद के सांसद, सभापति अवधेश नारायण सिंह,सभी विधायक, एमएलसी और जिला प्रशासन औरंगाबाद के अधिकारी को आमंत्रित किया गया है।

बीडीओ ने बताया कि सोन नद महोत्सव 15 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीना पाण्डेय, सविता पाण्डेय और आर्यन बाबू अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं सूर्य राघव महोत्सव 16 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें तान्या मौवार, श्रृष्टि लक्ष्मी, राधवेंद्र कुमार सिंह, सनोज सागर और अंतरा सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों का भी कार्यक्रम होगा। न्मौके पर न्यास समिति बड़ेम के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह,नाजिर धीरेंद्र कुमार,राजीव कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह,राजीव मिश्र टनटन गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)