वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें AIMIM पार्टी के प्रत्याशी तौसीफ आलम द्वारा चुनावी मंच से पैसे बांटे जाने का दृश्य प्रदर्शित हो रहा है। यह कृत्य न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि इससे निर्वाचन प्रक्रिया की सुचिता, निष्पक्षता एवं जिले के चुनावी माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना भी प्रकट होती है।

उक्त के आलोक में 52-बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी बहादुरगंज द्वारा मामले की गहनता से जांच कराते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई हेतु बहादुरगंज थाना में केस नं. 426/25, दिनांक 02.11.2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जो भारतीय न्याय संहिता की धारा 173, 174 एवं 223 के तहत संज्ञानित किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



