समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।पवित्र पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस पर एक दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अजय राय काफिले के साथ सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे रामेश्वर तीर्थ धाम पहुंचकर सविधि पूजन दर्शन किया। सभी देवालयों में मत्था टेका।
रामेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य प0 अन्नू तिवारी ने मन्दिर के गर्भगृह में सविधि पूजन कराया और यात्रा सकुशल पूरी करने की मंगल कामना की।
अजय राय ने इस पंचक्रोशी यात्रा को गैर राजनीतिक बताते हुए राष्ट्र के मंगल कामना और भगवान शंकर के प्रति आस्था बताया।जो साढ़े 5 बजे मणिकर्णिका घाट से संकल्प लेकर प्रारम्भ हुई जो मणिकर्णिका पहुंचकर यात्रा पूर्ण होने पर संकल्प लेकर भगवान पुरुषोत्तम जी का दर्शन कर समाप्त होगी।
यात्रा में वाहनों के साथ -साथ काशी के भक्तजन भारी संख्या में शामिल रहे। अध्यक्ष जिला कांग्रेस पार्टी वाराणसी राजेश्वर सिंह पटेल , अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी राघवेंद्र चौबे सहित कई कांग्रेसी जन शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



