आजसू नेता हरेलाल महतो ने बनगोड़ा के आग पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया राहत सामग्री

फुलचांद पारित, समाज जागरण (प्रखंड संवाददाता, नीमडीह)

चांडिल : गुरुवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो कुकडू प्रखंड के ओड़िया पंचायत अंतर्गत कुम्हारी गांव के टोला बनगोड़ा पहुंचे और आगलगी की घटना में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान आजसू नेता हरेलाल महतो ने दस पीड़ित परिवारों के बीच तिरपाल, राशन, पटाखे, टॉर्च लाइट इत्यादि वितरण किया। बनगोड़ा निवासी तथा पीड़ित प्रेम चाँद महतो, जितेंद्र महतो, संतोष महतो, बिनोद महतो, धरमु महतो, मनोज महतो, धीरेंद्र महतो, सुनील महतो, सुभाष महतो तथा दीपक महतो को राहत सामग्री उपलब्ध कराया। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग करने के लिए आजसू परिवार सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और ईचागढ़ विधायक की नाकामी के कारण क्षेत्र के जनता को कष्ट झेलना पड़ रहा है। गांवों के भोलेभाले ग्रामीणों ने जिन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुना है, वही जनप्रतिनिधि आज जनता के हित में काम करने में विफल साबित हो रहा है। क्षेत्र में हाथियों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। किसान दिन रात मेहनत करके फसल तैयार कर रहे हैं, जिन्हें हाथी नष्ट कर रही हैं। गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं। क्षेत्र में व्याप्त हाथियों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हरेलाल महतो ने कहा कि आपदा प्रबंधन की बैठक में विधायक ने विस्थापितों के हित में एक शब्द नहीं कहा है। ऐसे में चांडिल डैम के विस्थापितों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास से जनता ने जिन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुना है, वह सरकारी बैठकों में चुप्पी साध लेते हैं। यह हमारे ईचागढ़ विधानसभा के लिए दुर्भाग्य की बात है। इस अवसर पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, सचिव सुखेन महतो, गौरांग महतो, बुद्धदेव बनर्जी, बादल महतो, विजय महतो, हरे कृष्णा महतो, मुखिया पहाड़ सिंह, अनिल महतो, बुद्धेश्वर महतो, सीता राम महतो, दया गोराई, शिवनाथ महतो, ऋषि केश महतो आदि उपस्थित रहे।