समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
पंचकोशी मार्ग के तीसरे पड़ाव रामेश्वर महादेव मंदिर से 2 किलोमीटर पहले स्थित बरेमा गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में दो दिवसीय अखंड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ आज कथा पूजन के बाद हुआ। आज मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था मंदिर में बजरंगबली का श्रृंगार और कथा और कथा के बाद मानस पाठ का शुभारंभ हुआ जो 30 तारीख को संपन्न होगा मानस पाठ के समाप्ति के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है कथा में आज अजीत कुमार सिंह, राहुल सिंह, कृष्णकांत तिवारी, शिवम तिवारी, धीरज, आशु,उद्देश्य मिश्रा, बीरु ,बुद्धिराम विश्वकर्मा,मनीष सिंह, गौरव सहित सैकड़ो भक्ति उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



