google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा के निर्देश पर आर आई टी थाना क्षेत्र के अवैध शराब भट्टी पर बड़ी कार्रवाई

दैनिक समाज जागरण ,दयाल लायक ,ब्यूरो चीफ सरायकेला (झारखंड )29 मार्च 2024

मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा को गुप्त सूचना मिली थी कि आर आई टी थाना अंतर्गत भुआ, पार्वतीपुर एवं अन्य नदी किनारे स्थलों पर अवैध शराब भट्टी संचालित किया जा रहा है तत्पश्चात उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर उक्त स्थलों पर छापामारी की गई. जहां 700 किलोग्राम जावा महुआ विनस्ट किया गया. साथ ही 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर जप्त किया गया. छापामारी दल के धावा बोलते ही अवैध शराब भट्टी के संचालक वहां से भाग निकले. उत्पाद विभाग द्वारा सभी अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया.वहीं फरार चल रहे व्यक्ति के ऊपर उत्पाद अधिनियम के तहत कारवाई की जा रही है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)