दैनिक समाज जागरण ब्यूरो/रिपोर्ट
विश्व गुरु भारत में नव वर्ष शुभारम्भ के अवसर पर विष्णु भगवान ने राजा दशरथ के घर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में अवतार लेकर अपने घर परिवार में माता-पिता के वचन को पूरा करने में भरत भाई के साथ दोनों धर्म मार्ग पर चलते हुए त्याग करने के लिए आंसुओं को रोक नहीं पा रहे , वहीं दूसरी ओर प्रकांड विद्वान पंडित लंकापति रावण को उनके विपरीत कर्मों को ध्यान में रखते हुए भगवान श्री राम को धनुष बाण उठाना पड़ा। रामनवमी ऐसे शुभ मुहूर्त में एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय बांका बिहार में प्राचार्य के आदेशानुसार विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन सफल संपन्न कर भगवती स्वरूप छोटी-छोटी बच्चियों को और मौजूद सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। जीव विज्ञान शिक्षक सह पर्यावरण विशेषज्ञ व भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बांका जिला ईकाई प्रबंध कमेटी सदस्य तथा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा हेडक्वार्टर वासिंगटन डीसी से संबद्ध प्रवीण कुमार प्रणव ने बताया कि मानव को अध्यात्मिक,परोपकारी,मन, वचन व कर्म से त्यागी सन्यासी संत को ध्यान में रखते हुए संतुलित वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाते हुए कर्म प्रधान पर अडिग रहते हुए जीवन चक्र पूरा करने का सफल प्रयास करना होगा । हर सांस में सामने वाले को ईश्वर मानकर चलने से अधिकांश समस्याओं का समाधान मिलते चला जाएगा। मौके पर अरूण कुमार सिंह, रामानुज, सूरज, पप्पू, सहित सभी का भरपूर सहयोग रहा।
- सोनभद्र।। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को दिव्य व भव्य रूप देने हेतु कराया गया पूर्वाभ्याससमाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को भव्य व दिव्य रूप देने हेतु सभी औपचारिकता पूरी कर ली है। शनिवार को मारवाड़ी धर्मशाला में सभी कुशल मार्गदर्शक , संरक्षक, संयोजक के मार्गदर्शन व अधिवक्ता परिषद संरक्षक एसपी सिंह एडवोकेट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर…
- दैनिक समाज जागरण PDF – 20 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 20 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें हिंदू धर्म…
- हर टीका, हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य की गारंटीवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।19 जून।बच्चों को खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी और हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर और पूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी टीके अवश्य लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.…
- जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर निजी अस्पताल सील, जांच टीम गठितप्रसूता की मृत्यु प्रकरण में दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिलाधिकारी अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जनपद के करमा थाना क्षेत्र स्थित केकराही के एक निजी चिकित्सालय में प्रसूता की मृत्यु के संबंध में प्रकाशित समाचार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता…
- नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठकनिर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण- जिलाधिकारी समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








