नगर मंत्री अंकित कुमार झा की अध्यक्षता में हुई बैठक, 4 नवंबर से शुरू होगा अभियान
अररिया।
3 नवंबर 2024 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की एक बैठक शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के नगर मंत्री अंकित कुमार झा ने की, जिसमें छठ पर्व के अवसर पर स्वच्छता अभियान के कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश एसएफएस प्रमुख और सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि परिषद का लक्ष्य हमेशा से छात्र और समाज के हित में काम करना रहा है। उन्होंने परिषद कार्यकर्ताओं से अपील की कि छठ पर्व, जो हिंदुओं का महा आस्था का पर्व है, के अवसर पर नगर और छठ घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहें।
प्रोफेसर सिंह ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यदि कहीं कमी हो, तो परिषद कार्यकर्ताओं को स्वयं आगे आकर स्वच्छता अभियान चलाना होगा। परिषद का यह अभियान 4 नवंबर से प्रारंभ होगा।
बैठक में उपस्थित सदस्य अंकित कुमार झा, अंकित सिंहा, भोला राठौर, मनीष कुमार, विशाल कुमार, सचिन कुमार, गोविंद कुमार मंडल, सौरभ कुमार, बाबूलाल, रितेश कुमार
सभी सदस्यों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



