google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने रेजांगला रज कलश यात्रा की भव्य स्वागत व आगवानी

13 अप्रैल 2025 से बिहार से वीरों के सम्मान में चलाई गई यह यात्रा

ब्लॉक संवाददाता/ सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

म्योरपुर/ सोनभद्र। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सभा द्वारा रेजांगला रज कलश यात्रा टीम मिर्जापुर के विंध्याचल में अमरावती चौराहे के समीप प्रदेश महा सचिव श्याम मोहन यादव के परिसर में सोनभद्र एवं मिर्जापुर के अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के संयुक्त उपस्थिति में रज कलश की अगवानी की गई उपस्थित लोगों ने इस आयोजन में रेजांगला के वीर अहीर शहीदों की याद में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा ‘रज कलश यात्रा’ निकाली जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला में 114 अहीर सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि देना और देश में अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग करना है। यात्रा पवित्र मिट्टी के कलश को देश के विभिन्न शहरों में ले जायी जा रही है और इसका समापन दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलकर अहीर रेजिमेंट की माँग को रखना है।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अशोक यादव, सुप्रीमकोर्ट एड०, मनोज यादव, श्याम मोहन यादव, सुरेश यादव एड०, किरन यादव,महेश यादव, सुनैना यादव सहित सैकड़ों यादव महासभा के पदाधिकारियों समेत सोनभद्र के जिलाध्यक्ष जगत नारायण यादव आचार्य, महासचिव अभिनाथ यादव एड०, उपाध्यक्ष दिनेश यादव प्रधान फुलवार, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद यादव एवं विधान सभा दुद्धी अध्यक्ष नरेश कुमार यादव सहित तमाम अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला सोनभद्र के पदाधिकारियों ने रेजांगला रज कलश की आगवानी कर वाराणसी के लिए रवाना कराया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)