google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चुनाव बहिष्कार की खबर:जिलाधिकारी ने मौके पर किया ग्रामीणों से संवाद

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने जिले के नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 291, बेचैन कर्मा में चुनाव बहिष्कार की खबर मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की।इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदाताओं की समस्याओं को विस्तार से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को लोकतंत्र के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि मतदान अपनी बात रखने का सबसे सशक्त और सार्थक माध्यम है।जिलाधिकारी ने सभी से लोकतंत्र की इस पवित्र प्रक्रिया में भाग लेने और शांतिपूर्ण एवं निर्भय वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मतदाताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएगा और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अफवाहों से दूर रहने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया । इस दौरान बीडीओ अरुण सिंह और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)