समाज जागरण दीपक सरकार छतरपुर: ऑल राइट ड्राइवर मजदूर महासंघ के द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत चालक सड़मा गांव निवासी स्व राजकुमार यादव के परिजनों को दस हज़ार पांच सौ का सहयोग राशि सौंपा गया।

इस मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष रितेश कुमार सौरभ ने कहा कि महासंघ चालकों के हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने इलाके के सभी चालकों से अपील किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में महासंघ से जुड़ कर लाभ उठाएं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द गुप्ता चुनमून ने मृत चालक राजकुमार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मदद के लिए ऑल राइट ड्राइवर मजदूर महासंघ का आभार व्यक्त किया और कहा कि संघ की शक्ति असीम होती है, सभी चालकों को संघ से जुड़कर इसका लाभ उठाना चाहिए।
इस मौके पर संघ के प्रखण्ड मीडिया प्रभारी जयकुश प्रजापति,
सदस्य विनेश उरांव और सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमुन, निर्वतमान वार्ड पार्षद उमेश यादव, राजदेव यादव, सन्तोष यादव, बबलू यादव सहित डेज़नों ग्रामीण उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



