दैनिक समाज जागरण सोनभद्र। नीतू सिंह जिला मिशन कोऑर्डिनेटर द्वारा महिलाओं को और बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के लिए लोगो को जागरूक किया गया तथा बताया गया कि आप स्वयं की सुरक्षा छात्राओं को पर्सनल सेफ्टी के टिप्स देने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। बालिकाओं को बताया गया कि कैसे वो विपरीत परिस्थितियों में अपना बचाव कर सकती हैं।

सीमा द्विवेदी जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग की योजनाओं को बताया गया साथ ही कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, टॉल फ्री नंबर 112,181,1090,1098, आदि की जानकारी दी गई दूर दराज से आए हुए महिलाएं को कन्या सुमंगला योजना को ऑन लाइन करने के लिए जागरूक किया गया। सशक्तिकरण का संदेश गतिशीलता और सुरक्षा का महत्व समझाया गया। इस मौके पर डॉक्टर जे.पी. सिंह, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम, नर्स रेखा, गुड़िया आशा सुमित्रा देवी आदि
उपस्थित रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



