बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के छठवें दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दी गई एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
शिविर में उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारियों का उच्च स्थान रहा है। भारतीय संस्कृति में नारियों को मातृशक्ति के रूप में पूजा की जाती है। आज भी ज्ञान के उपासक मां सरस्वती की पूजा करते हैं। धन प्राप्त करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और शक्ति की प्राप्ति के लिए मां दुर्गा की पूजा करते हैं। अर्थात सृष्टि की समस्त शक्तियां मातृ शक्ति में समाहित है।
उन्होंने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज प्रशासनिक राजनीतिक संवैधानिक एवं प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अग्रणी है। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि की वर्तमान में हमारे ब्लॉक बाराचवर की बीडीओ, मोहम्मदाबाद तहसील की एसडीएम, जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति पर मातृशक्ति आसीन है। यहां तक की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति पद पर भी मातृशक्ति आसीन है।
राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता सत्येंद्र सिंह ने भारतीय समाज में महिलाओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार ने किया कार्यक्रम में यशपाल सिंह विश्वकर्मा प्रसाद राजेश सिंह गोवर्धन पासवान कमलेश यादव उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



