समाज जागरण
मीरजापुर /ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार में एक प्रिंटिंग प्रेस के भीतर फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब पुलिस चार युवकों को पकड़कर थाने ले गई।फिनटेक कन्सल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के जिला समन्वयक अमित मिश्रा की तहरीर पर पुलिस प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर पहुंची और वहां कार्य कर रहे चार युवकों को पकड़कर थाने ले गई।इस संबंध में जिला समन्वयक अमित मिश्रा ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि ड्रमंडगंज में फर्जी ढंग से एक प्रिंटिंग प्रेस में आधार कार्ड बनाया जा रहा है।
जिसकी जांच पड़ताल करने के लिए टीम के सदस्यों के साथ गुरुवार दोपहर प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंचा तो वहां फर्जी आईडी पर आधार कार्ड बनाया जा रहा था। तीन सौ रुपए देकर अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाया तब जाकर मामले की पुष्टि हुई। जिला समन्वयक ने सरकार की आंखों में धूल झोंककर कूट रचना कर फर्जी आईडी से आधार कार्ड बनाने वाले के विरुद्ध जनहित में कार्रवाई की मांग की। तहरीर पर एसआइ विनोद कुमार सिंह, एसआइ रामविशाल,हेड कांस्टेबल नारायण शर्मा प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर पहुंचे जहां से चार युवकों को पकड़कर थाने ले गए।थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि फिनटेक कन्सल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के जिला समन्वयक की तहरीर पर आधार कार्ड बनाने वाले युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



