समाज जागरण
मीरजापुर /विकास खंड हलिया के ग्राम पंचायत बसकोप व गजरिया के पंचायत भवन पर शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ब्लॉक अधिकारियो ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुनकर समस्याओ के निस्तारण का आश्वासन दिया है ग्रामीणों की शासन की योजनाओ की जानकारी दिया है ग्राम पंचायत बसकोप के पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम चौपाल के नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य रामगोपाल तिवारी व एडीओ एसटी सुशील कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्या को सुना जिसमें ग्रामीणों ने भूमि के पट्टे की मांग किया हर घर नल योजना की पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत प्रमुखता से रखा जिस पर नोडल अधिकारी के प्रतिनिधि ने समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है ग्राम चौपाल में उपस्थित कर्मचारियों ने अपने अपने विभाग के योजनाओ की जानकारी दिया है इसी प्रकार ग्राम पंचायत गजरिया के पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम चौपाल मे जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रतिनिधि ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया है ग्रामीणों ने आवास, शौचालय, पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मांग किया है इस दौरान ग्राम प्रधान बसकोप सुरेश दुबे, सचिव गौरव राणा, सुनील चतुर्वेदी, गोविन्द गौड़ आदि मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



