समाज जागरण विजय तिवारी
अनूपपुर। अमरकंटक ताप विद्युत गृह में अभियंता दिवस मनाया गया, जिसमें विद्युत गृह के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित हुए।

मुख्य अभियंता तनवीर अहमद के द्वारा अपने वक्तव्य में अभियंता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समस्त अभियंता साथियों से विद्युत उत्पादन के कार्य में अभियंताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं उन्हें पूर्ण लगन एवं मेहनत से विद्युत गृह के कार्य में संलग्न रहने का संदेश प्रेषित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अभियंता तनवीर अहमद के साथ-साथ अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विजय देब, अधीक्षण अभियंता मुख्यालय मनोज हरियाण, अधीक्षण अभियंता एसपी निषाद, अधीक्षण अभियंता श जितेन सिंह, अधीक्षण अभियंता एच आर नरवरिया आदि अभियंतागण उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



