google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*बी एल ओ को दिया गया विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रशिक्षण*


समाज जागरण रंजीत तिवारी रामेश्वर वाराणसी।। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सेवापुरी विकास खंड के सभागार में हुआ।इसमें उन्हें निर्वाचन नामावलियों से जुड़े विधिक प्रावधानों, बीएलओ एप के उपयोग, ईआरओ नेट/आईटी प्रणाली की विविध गतिविधियों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी गई।

उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार और नायब तहसील दीपाली मौर्य ने बीएलओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक के मोबाइल में बीएलओ ऐप अनिवार्य रूप से इंस्टॉल होना चाहिए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने का कार्य पूर्ण साक्ष्य के साथ निर्धारित प्रारूप में ही किया जाए और बिना प्रमाण के कोई नाम सूची में सम्मिलित नहीं होगा।वही खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। सी डी पी ओ सहित सभी बी एल ओ उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)