google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय गायिका अलका भटनागर को मिला महाराष्ट्र श्री सम्मान

मुंबई।** अमेरिका में रहकर संगीत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय गायिका अलका भटनागर को मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में महाराष्ट्र श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। मनरंग एलएलपी की ओर से आयोजित महाराष्ट्र श्री सम्मान समारोह धूमधाम एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक श्रीरंग मोहलकर एवं डॉ. राजेश श्रीवास्तव रहे।



इस अवसर पर हर घर रामायण अभियान फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर हर घर रामायण अभियान का शुभारंभ भी किया गया। अभियान का शुभारंभ महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार, शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मंजूषा कुलकर्णी, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी हेमांगी सखी (वैष्णव किन्नर अखाड़ा परिषद), विश्व प्रसिद्ध फिल्म कलाकार सुरेंद्र पाल, आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पाल, सुनील पाल, कैप्टन ए.डी. मानेक, अजीत मान्याल एवं डॉ. अर्चना शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय गायिका अलका भटनागर को महाराष्ट्र श्री सम्मान मिलना संगीत जगत के लिए गौरव का विषय रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजकों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के मीडिया प्रभारी श्री रमाकांत मुंडे रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)