google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, तेतरिया मोड़ पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मुआवजे की मांग को लेकर सुबह सात बजे से प्रदर्शन, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने भी पहुंचकर प्रशासन से की बात**

**पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण**

**मयूरहंड।** थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गारूकुरहा गांव निवासी मिथुन शर्मा (पिता सुबोध ठाकुर) एवं संजय यादव (पिता व्यास यादव) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक स्कूटी से करमा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर सुबह सात बजे से तेतरिया मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित हो गया।

ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की और मामले के समाधान की पहल की।

सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार, थाना प्रभारी, डीएसपी समेत कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया।

समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मांगों को लेकर वार्ता जारी थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)