google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

व्यापारी ने गोली मारकर किया सुसाइड

आगरा। गुरुवार सुबह बेडरूम में व्यापारी ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसने गोली मारी है। एक दिन पहले यानी बुधवार को ही व्यापारी ने छोटे भाई को अपने इनकम टैक्स से संबंधित दी पूरी जानकारी। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह अतुल जिम गए। फिर नहाए और पूजा करने मंदिर गए। वहां से लौटने के बाद मां से चाय बनाने के लिए कहा। मां चाय बना ही रही थी कि बेडरूम से गोली चलन की आवाज आई। घर वाले भागकर पहुंचे तो बेड पर अतुल मृत पड़ा था। उसने कनपटी में गोली मारी थी। पिता के रिटर्न, अपने रिटर्न आदि के पूरे कागजात अपने छोटे भाई को दिखाए और समझाए थे।घटना थाना एत्माउद्दौला के ट्रांस यमुना इलाके की है। ट्रांस यमुना इलाके के अतुल शिवहरे (40) FMCG बिजनेसमैन थे। उनका तलाक हो चुका था। कुछ साल पहले ही दूसरी शादी की थी।जिस समय अतुल ने खुद को गोली मारी, उनकी पत्नी बाथरूम में थी। पिता घर के पोर्च में थे और भाई अपने कमरे में था। छोटा भाई मुरादाबाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है। अतुल हर महीने उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिए जाते थे। वह महाकाल के बहुत बड़े भक्त थे। पूरे शरीर पर भोलेनाथ के टैटू बनवाए थे। पुलिस के पूछताछ करने पर उन्होंने कहा- मैंने ही अलमारी में रिवॉल्वर रख दी थी कि कहीं कोई और घटना ना हो जाए। घटना सुबह 6.40 बजे की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)