दैनिक समाज जागरण अमन गुप्ता रोहतास
रोहतास नगर पंचायत रोहतास के वार्ड नंबर 4 से सोन नदी के रास्ते बाहा के पास छलके पर पानी का जल जमाव होने से आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों मे घुटने भर पानी का जल जमाव हो जा रहा है जिससे आमजनों को श्मशान घाट सोन नदी तट एवं खेतों में जाने में परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि खेतों तक खाद आदि ले जाने में परेशानी हो रही है । लगभग दो पंचायत की आबादी इसी रास्ते से त्यौहार से लेकर शव दाह के लिए इसी रास्ते से आते हैं । छठ पूजा हो या कलश यात्रा मूर्ति विसर्जन इसी रास्ते से लोग सोन नदी तट जाते हैं। जल जमाव रहने से लोग यहां पुलिया के निर्माण की मांग वर्षों से कर रहे हैं। बता दें की कुछ दिन पूर्व ही इस सड़क का निर्माण विधायक मद से सोन नदी तट तक किया गया था। जिसमें छलके का निर्माण कराई गई थी। उसके बावजूद छलका खेतों के बराबर में होने के कारण वहां जल जमाव हो रहा है। स्थानीय समाज सेवी अजय देव दीवाने विधायक जनप्रतिनिधियों से छलक प्रक्रिया बनाने को लेकर अपील की है उन्होंने कहा कि इस पर पुलिया का निर्माण होने से दो पंचायत के किसान एवं आम जनों को आने-जाने में सुविधा होगी
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



