समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। विद्युत उपभोक्ताओं के समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिवसीय17,18,19 जुलाई समाधान शिविर का आयोजन विद्युत वितरण खण्ड चिरईगाँव,वाराणसी के खण्ड कार्यालय पर मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर आयोजित की जायेगी। जिसमें 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र लेढूपुर,छाही,जाल्हूपुर,गरथौली,उगापुर,रौनाकला,चोलापुर,पलहीपट्टी, सिंधोरा,क्राइस्ट नगर (आयर),उन्दी के उपभोक्ताओं के नये संयोजन,भार वृद्धि,खराब मीटर,बिल संशोधन,विधा परिवर्तन,बिजली चोरी-राजस्व निर्धारण,बिल जमा एवं एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस ) 2024-25 में बिजली बिल का भुगतान न कर पाए डिफाल्टर उपभोक्ताओं के भुगतान संबंधित कार्य सम्पादित किया जायेगा।विभागीय हित में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।
उक्त आशय की जानकारी अधिशाषी अभियंता वितरण खण्ड चिरईगांव शैलेन्द्र गौतम ने दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



