google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसएसबी 8वीं वाहिनीं की ओर से स्वस्थ जीवन शैली के विभिन्न तरीकों के बारे में लोगों के लिए एक जागरूकता रैली

दार्जिलिंग: समाज जागरण:
एसएसबी 8वीं वाहिनीं खपरैल द्वारा आज मेरी लाइफ मिशन के अंतर्गत स्वस्थ जीवन शैली हेतु खपरैल बाजार व आसपास के क्षेत्रों में रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के विभिन्न तरीकों के बारें में जागरूक किया गया। वाहिनीं मुख्यालय खपरैल मे एसएसबी अधिकारीयों द्वारा अपने सभी बलकर्मियों को स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण, उर्जा के खपत के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। अपने निर्देशन में मेरी लाइफ के विशेष रैली अभियान की शुरुआत वाहिनीं मुख्यालय से खपरैल क्षेत्र में की गयी। इस रैली में स्थानीय एनजीओ साइलेंट हीरोज के सदस्यों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। साइलेंट हीरोज के सदस्यों ने स्थानीय लोगों को नशे से होने वाले दुस्प्रभाव व नुकसान के बारे में बताया। इस मौके पर निर्धन लोगों को कपड़े व बच्चें को पुस्तकें भेंट की गयी। लाभान्वितों ने एसएसबी के इस कल्याणकारी कार्य हेतु आभार प्रकट किया। लोगों से साफ –सफाई पर ध्यान देने और गन्दगी ना फैलाने के अपील कि गयी


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)