google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शादी का झांसा देकर 10 माह तक रेप करता रहा कानपुर का दरोगा, रिपोर्ट दर्ज

  • दरोगा बोला शादी के लिए दोबारा फोन किया तो जान से मार दूंगा

सुनील बाजपेई
कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में विभाग की इच्छा भी खराब करने वालों की कोई कमी नहीं है । बहुत से ऐसे भी पुलिस वाले हैं जो अय्याशी की अपनी इच्छा पूरी करने के लिए जिस तरह का आचरण करते हैं । उसके फलस्वरूप पुलिस विभाग की छवि बहुत खराब होती है।
इसी की पुष्टि करने वाला एक मामला कानपुर में प्रकाश में आया है, जहां एक दरोगा ने शादी करने का झांसा देकर एक लड़की के साथ 10 माह तक बलात्कार किया। घटना में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना का संबंध बिठूर में रहने वाली युवती मेनका (नाम काल्पनिक ) से है । यहां के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत करते हुए उसने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सचिन कुमार मोरल ने शादी का झांसा देकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद उसे हरबंश मोहाल के लोक मोहाल तिलियाना घंटाघर पर अपने कमरे में ले जाकर रेप किया। इस दौरान कई बार अपनी मां से भी फोन पर बात करके शादी का भरोसा दिलाया। कहा-तुम मेरी ही घर की बहू बनोगी।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि 10 महीने तक जबरन शादी का झांसा देकर दरोगा रेप करता रहा। बाद में शादी का दबाव बनाने पर मुकर गया। इसके बाद कहा ज्यादा बोली, तो तुझे मार दूंगा। युवती ने कहा कि मेरी पिता का निधन हो चुका है। मेरे घर एक बूढ़ी मां और बड़ी बहन रहती हैं। दोनों की मेरे ऊपर ही जिम्मेदारी है। इसके बाद भी दरोगा का कलेजा नहीं पसीजा।युवती के मुताबिक दरोगा ने अभी धमकी दी कि अगर अब दोबारा फोन किया या किसी भी तरह से संपर्क करने का प्रयास किया तो तुझे जान से मार दूंगा।
इस घटना में पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के आदेश पर हरमन कुमार थाने में आरोपी दारोगा के खिलाफ फिर भी दर्ज की गई है जिसके बाद वह फरार बताया गया है । घटना पुलिस विभाग में चर्चा का विषय भी बनी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)