समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से पर्यावरण को सुरक्षित रखकर ही जीवन मे वातावरण संतुलन को बनाया जा सकता है।
विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाली और जल संरक्षण को बचाने के लिए जनकवि धूमिल के पैतृक गांव खेवली में ‘हमारी शक्ति,हमारा ग्रह’ थीम पर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई।
जो बजरंगबली मंदिर के पास से शुरू हुई और दुर्गा पूजा स्थल से होते हुए जन कवि धूमिल स्मारक पुस्तकालय खेवली पर पहुंच कर समाप्त हुई। जगह-जगह ग्रामीणों को हरियाली के लिए जागरूक किया गया।
रैली का नेतृत्व पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल ने करते हुए कहा कि प्रकृति के असंतुलन से मानव जीवन प्रभावित है। समय के विपरीत आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। आज जनसमुदाय को इस दिशा में पहल करना जरूरी है।अधिक से अधिक पौधरोपण व जल संरक्षण कर पृथ्वी को हरियाली से आच्छादित करने का दायित्व निभाना होगा। पौधे सिर्फ लगाएं ही नहीं लोगों को लगाने व जल बचाने के लिए प्रेरित करें और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएं जो बहुत ही जरूरी है।
प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण रैली में राजेशविश्वकर्मा,समाजसेवी प्रितेश तिवारी, विशाल गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक शिवप्रताप सिंह,देवेंद्र पटेल, बृजेश कुमार,लौटन राम, शंकर प्रसाद, विरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, सुभाष चन्द्र, रणजीत चौधरी आदि लोग शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



