google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टेम्पो ने एक वृद्ध आदमी को मारी टक्कर, ईलाज के दौरान वृद्ध की मौत

विजय शंकर पाण्डेय/समाज जागरण

खलियारी/ सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के जसौलिया गांव में सोमवार कि रात आठ बजे टेम्पो ने एक वृद्ध आदमी को मारी टक्कर इलाज के दौरान वृद्ध कि मृत्यु हो गई।


जसौलिया गांव निवासी शिव नारायण विश्वकर्मा उम्र 80 वर्ष घर से निकाल सड़क के किनारे लघु सका कर रहे थे तभी एक टेम्पो आया और टक्कर मार दिया जिससे शिव नारायण को काफी चोटे आई। टेम्पो चालक टेम्पो छोड़कर फरार हो गया।
परिजन शिव नारायण को इलाज के लिए सी एच सी वैनी ले गये जहां पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए स्थानांतरण कर दिया जहां पर इलाज के दौरान शिव नारायण कि मृत्यु हो गई। शव को मोर्चरी हाऊस में पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।
घटना कि पुष्टि अविनाश सिंह थाना प्रभारी रायपुर ने किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)