पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण
पदमा: प्रखंड के रोमी मैदान में अंचल सह प्रखंड कर्मियों और पत्रकारों के बीच एक दिवसीय मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में खेली गई। मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता, प्रखंड प्रमुख वीना देवी तथा अन्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने और फुटबॉल को किक लगाकर की गई।
खेल के शुरुआती मिनटों में ही अंचल सह प्रखंड की टीम ने 1–0 की बढ़त बना ली, जो पूरे मैच के अंत तक कायम रही। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए आकर्षक व रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया।
मैच समाप्ति के बाद विजेता अंचल सह प्रखंड टीम को बीडीओ और जिला परिषद सदस्य के हाथों बड़ा कप प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता पत्रकार टीम को छोटा कप देकर सम्मानित किया गया। मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना की खूब सराहना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



