google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देवहरा प्राचीन मंदिर से भगवान की मूर्ति हुई चोरी , थाने में प्राथमिकी दर्ज

भगवान भी चोरों से नहीं हैं सुरक्षित

समाज जागरण गौतम कुमार अनुमंडल संवाददाता दाउदनगर

औरंगाबाद (बिहार)05 मार्च 2023 : – गोह थाना क्षेत्र के देवहरा पुनपुन नदी के समीप स्थित पांच सौ वर्ष प्राचीन भगवान भास्कर एवं शिव मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर शनिवार को अज्ञात चोरों ने बजरंग बली एवं नंदि बसहा बैल की मूर्ति चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को सुबह ग्रामीणों ने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा तो देवहरा भास्कर क्लब कमिटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कमिटी के अध्यक्ष ने गोह पुलिस को सूचना दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि करीब पांच सौ वर्ष पुराना मूर्ति था। मामले में ग्रामीण बैजनाथ प्रसाद के द्वारा गोह थाने में अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 73/23 दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि मामले आवेदन मिली है । पुलिस मुर्ति की छानबीन कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)