google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेदिनीनगर में जेंट्स ग्रुप ऑफ डाल्टनगंज सहेली ने होली मिलन सह महिला दिवस पर मजदूरों के बीच मनाया होली

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 5 मार्च2023:- मेदिनीनगर में जायंट्स ग्रुप ऑफ डाल्टनगंज ” सहेली” के द्वारा “होली मिलन”सह”महिला दिवस” गांधी मैदान एवं नवाटोली पुल के नीचे कार्यरत मजदूरों के बीच होली मनाया गया। मजदूरों के बीच भोजन व मिष्टान का वितरण भी हुआ।श्रम की प्रतिष्ठा का अनोखा उदहारण सहेली की सदस्यों ने प्रस्तुत किया।इस मौके पर भूत पूर्व तृप्ता आनंद,अध्यक्ष रेनू शर्मा,उपाध्यक्ष सिमरन कौर,सीमा भसीन, सचिव आकांशा,मीनाक्षी,
अंजना,जया, सरवरी,प्रियंका
आनंद,रमा,नंदिनी शरण,आरती
आनंद मौजूद थीं।अध्यक्ष रेनू शर्मा ने अपने संदेश में कहा श्रमिक वर्ग समाज की रीढ़ है।इनका साथ और सम्मान आवश्यक है।शहर के गांधी मैदान की काया कल्प करनेवाले इन मजदूरों को शहरवासी याद करे या न करे हम महिलाएं हमेशा याद रखेगी।इस मौके पर वार्ड पार्षद श्री प्रदीप अकेला भी मौजूद थे।उन्होंने कहा इस सुंदर पार्क और ओपन जिम के लिए नगर निगम को बधाई। शहर सुंदर,स्वच्छ स्वस्थ रहे यही हमारी कामना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)