google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईचागढ़ के झारूआ गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क के नीचे पलटी ,चालक जख्मी

पत्रकारों ने मानवता का परिचय देते हुए खाई से घायल को ढोकर उठाया

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़-थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर झारूआ गांव के पास एक बीना नंबर का अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे जाकर पलट गई। ट्रैक्टर पलटने से चालक का बायां पैर टुट कर अलग हो गया। चालक का पहचान चौका थाना क्षेत्र के सीदडीह निवासी अरूण लोहार के रूप में की गई। घटना की सुचना मिलते ही ईचागढ़ थाना के एएसआई सुवालाल सिंह दलवल के साथ एंबुलेंस लेकर पहुंचे और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि खाली ट्रैक्टर चौका से ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जारगोडीह जा रहा था, जहां अनियंत्रित होकर पलट गया। तत्काल स्थानीय पत्रकारों ने घायल को खाई से ढोकर उठाया एवं एंबुलेंस में चढ़ाकर अस्पताल भेजा।ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन सैकड़ों बालु लदे ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चौका , चांडिल एवं विभिन्न जगहों पर ले जाया जाता है। अधिक ट्रीप करने के चक्कर में कई बार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया है एवं कई लोगों की जाने भी जा चुकी है। अनियंत्रित बालु लदे ट्रैक्टरों के चलते सड़कों पर वाहन सवारी जान जोख़िम में डालकर आवाजाही के लिए मजबुर है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)