अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर (झारखंड) 19 फरवरी 2026: जुगसलाई की बेटी डॉ.रानी ठाकुर स्वर्गीय देवराज झा की पुत्री सह भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक ने जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव मे आयोजित महिला सम्मेलन मे उपस्थित होकर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह को भारी मतों से वोट देकर विजय बनाने की वहां सभी उपस्थित महिला से निवेदन किया और साथ ही उन्हें उनके घर के पुरुषों को भी सभी महिलाओं को जोर देकर वोट देने के लिए आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि वह यहां जन्म ली है और पली बढ़ी है यहां के समस्या से भली भांति परिचित है तो उन्हें पूरा विश्वास है कि उन समस्याओं का महिला प्रत्याशी द्वारा जीत होने पर अंत होगा। तो उन्हें ही अपना मत दे यह अपील की हाथ जोड़कर। उन्होंने सभी पर पूरा विश्वास जताया कि वह इसी विश्वास के साथ जा रही है कि सभी उन्हें वोट देकर भारी मतों से उन्हें विजय बनवाएंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



