बदायूं/ बदायूं आज दोपहर लगभग 14:52 हरवती पति शिवराज निवासी सैजनी ब्लाक बदायूं के रहने वाले मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग किसी काम से जा रहे थे। तभी अचानक उझानी रोड सहसवान हजरतगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल मे टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हों गए। टक्कर की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्र हुए और फिर उन्होंने नि:शुल्क 108 एंबुलेंस को फोन किया,सूचना पर पहुंची 108 की एम्बुलेंस संख्या UP 32EG4618पर तैनात ईएमटी बबलू नाग पायलट सतीश कुमार ने सतर्कता दिखाते हुए 45 वर्षीय हरवती कि पहले ब्लीडिंग कंट्रोल की और उसके वाइटल चेक किया और ई आर सी पी की सलाह से प्राथमिक उपचार करते हुए जिला बदायूं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी में भर्ती कराया। हालात को गंभीर देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



