समाज जागरण
शाहजहांपुर। ओसीएफ श्रीरामलीला मेले में झूले के ठेकेदार से संगठन के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। इस मामले में संगठन के पदाधिकारी शाहनवाज अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रुपए लेते हुए नजर आ रहे हैं। झूला ठेकेदार इमरान ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शाहनवाज अंसारी लगातार उन पर दबाव बनाकर पैसे की मांग कर रहे हैं। मनमाफिक रकम न देने पर धमकी देने और पैसे वापस करने की बात कहने का भी वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन के नाम पर हर मेले, दिवाली या अन्य आयोजनों में वसूली की जाती है। इस कारण उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है और उनकी छवि धूमिल की जा रही है। ठेकेदार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शाहनवाज अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अन्य ठेकेदार या व्यक्ति इस तरह के दबाव और अवैध वसूली का शिकार न हो।वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



