अंबानी परिवार ने 66,000 की सहयोग राशि का किया गोसेवा व पक्षियों के लिए दान
गौशाला प्रबंधन ने अंबानी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस सहयोग को सराहनीय पहल बताया
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )
बहल। प्रसिद्ध उद्योगपति अनंत अंबानी, पुत्र मुकेश अंबानी का जन्मदिन बहल स्थित श्री अलख गौशाला ट्रस्ट में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गोभक्तों द्वारा गायों को गुड़, दलिया, हरा चारा खिलाया गया तथा पक्षियों के लिए दाना डाला गया।
गौशाला के अध्यक्ष एवं बहल के पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबानी परिवार की ओर से गौशाला को 66,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई है। यह राशि गायों की सेवा और पक्षियों के लिए अनाज उपलब्ध करवाने में उपयोग की जाएगी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गोसेवा के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है और सामाजिक कार्यकर्ता रोजाना गौशाला में आकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अनेक गोभक्त मौजूद रहे। गौशाला प्रबंधन ने अंबानी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस सहयोग को सराहनीय पहल बताया।
इस अवसर पर श्री अलख गौशाला के प्रधान गजानंद अग्रवाल, शिवकुमार गोस्वामी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, सुशील चैहडियां, जयकुमार शर्मा, संदीप लाखलाण, बलवीर मेचू, बिनोद जागडा़, चेतराम सैनी, रामभक्त खन्ना, मुन्ना तिवारी प्रभु जांगड़ा, पवन सोनी, सज्जन साबू, राजेश भारवासिया, सुनील चांदला, चाननमल नायक, संदीप वाटर सप्लाई, महेन्द्र जांगड़ा एवं रामभक्त सैनी सहित अनेक गौ सेवक मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



