शहडोल 07 अप्रैल 2026- यूआईटी–आरजीपीवी, शहडोल में यूआईटी–उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों में प्रतिभा विकास एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिल रहा है।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नवीन श्रीवास्तव (पी.एम.ओ., सोहागपुर परियोजना) एवं डॉ. पंकज शर्मा (एन.आई.सी., फिजिकल एजुकेशन) उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ. पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए टीम वर्क, खेल भावना एवं नेतृत्व क्षमता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
श्री नवीन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे नवाचार एवं कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया तथा विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के संचालक डॉ. पंकज जैन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने डॉ. पंकज शर्मा द्वारा खेल विकास हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने की सहमति पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष दुबे, विवेक सिंह, सिराज खान एवं आकांक्षा मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



