google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में अनन्त शक्ति प्रथम

दैनिक समाज जागरण कामाख्या नारायण मिश्र
वरीय संवाददाता धनबाद ( झारखंड) 01दिसम्बर 2023 : जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गोविंपुर, धनबाद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में विवेकानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक अनन्त शक्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में धनबाद के प्रत्येक प्रखण्ड से कुल 90 विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री भुतनाथ रजवार, श्री विजय कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, धनबाद थे। वहीं ज्यूरी सदस्य के रूप में श्री राजीव रंजन, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, गोविन्दपुर, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, झरिया, श्री गौतम साहु, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बाघमारा, श्रीमती मंजु वर्मा, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, निरसा, श्री देवेश त्रिवेदी, सहायक शिक्षक, राजकमल नर्सरी मध्य विद्यालय, चंदौर, बाघमारा एवं श्री अनिल कुमार सिंह,सहायक शिक्षक उ॰म॰वि॰ पाध्याडीह, झरिया उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)