google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला प्रशिक्षण

जितेंद्र शर्मा
भेटुआ अमेठी|
विकास खंड भेटुआ में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत बुधवार को भी ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण हुआ
प्रशिक्षक अनामिका सिंह ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन भेटुआ की शेष पचास आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पोषण पखवाड़े संबंधी जानकारी देने के साथ- साथ, पोषण ट्रेकर पर लाभार्थियों का डेटा अपडेट करने, नये लाभार्थियों का अंकन करने आदि की विस्तृत जानकारी दी
प्रशिक्षण के दौरान अनामिका सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कर्तव्य बोध कराते हुए कहा कि समाज को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का दायित्व हमारा है इसलिए जरूरी है कि हम श्रीअन्न के उपभोग तथा उत्पादन के लिए समाज में जागरुकता लायें
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास,पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर जयावती,मीरा यादव तथा प्रभावती सिंह भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों संग मौजूद रहीं|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)