समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर प्रखंड अंतर्गत हेसला रोड स्थित होली ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे 16 जून से 22 जून तक पूरे झारखंड में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. आज इसी के तहत छतरपुर के होली ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम किया गया,अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर राजेश अग्रवाल,डाक्टर अनूप कुमार ने स्कूल के लगभग 60 छात्र छात्राएं का हीमोग्लोबिन की जांच किया गया और साथ में छात्राओं को आयरन फोलिक एसिड की दवाइयां भी दी गई। इस मौके पर डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने कहा कि ये कार्यक्रम पूरे झारखंड में चलाया जा रहा है,जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर सभी विद्यालय में हमारे चिकित्सक की टीम इलाज के साथ जांच कर रहे है और आवश्यक दवाइयां भी दी जा रही हैं,हमारी सरकार की सोच है कि पूरे झारखंड में एनीमिया मुक्त राज्य हो,इस एनीमिया की कमी से ज्यादातर महिलाओं में कमी पाया जाता है जैसे हीमोग्लोबिन की कमी से चक्कर आना शरीर पीलापन पढ़ना इसका लक्षण है। वही स्कूल की संचालिका अंजना मिश्रा ने कहा आज जिस तरह से खान पान का लोग सेवन कर रहे है इससे तरह तरह की बीमारी से संक्रमण जटिलता में जकड़ रहे है,आज जो भी खाद सामग्री लोग सेवन कर रहे है सिर्फ खाद पदार्थ का,इससे शरीर को लाभ नहीं सिर्फ हानि है। इसलिए हमलोग को फास्ट फूड जैसे चीजों से बचना चाहिए। वही प्रधानाध्यापक पंकज कुमार मिश्रा ने भी अनुमंडलीय अस्पताल की चिकित्सकों के टिम को बहुत बहुत बधाई दी है कि आपलोग एनीमिया जैसी बीमारी के बारे में हमारे स्कूल के छात्र छात्राएं की जांच कर उन्हें इस बीमारी के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार मिश्रा के उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य जांच भी किया गया।
विद्यालय के शिक्षक उमेश विश्वकर्मा ,कुमार राजीव रंजन, बिंदा मैडम,अनु सिंह,अंजली कुमारी, शिवानी कुमारी,प्रकाश कुमार, समीरंजन भारती, राजकुमार, स्वीटी कुमारी ,प्रिती कुमारी,सुमन कुमारी,सुप्रिया कुमारी, अभिषेक कुमार , संतोष प्रजापति सहित सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



