दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान
____________________________
रेउसा सीतापुर
रेउसा से बहराइच मार्ग पर बहराइच की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने पैदल खेत जा रहे 10 वर्षीय विशाल पुत्र बलेसर निवासी श्याम नगर गौलोक कोड़र को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं पर मिली जानकारी के अनुसार डीसीएम ट्रक ने टक्कर मारकर सड़क से नीचे उतर गई और बिजली के पोल से जा टकराई और यह हादसा थाना थानगांव क्षेत्र में जयतहिया गांव के निकट हुआ तभी वहां के मौजूद ग्रामीणों ने गौलोक चौकी पर फोन किया तभी चौकी से आए पुलिस बल ने वाहन को कब्जे में लेते हुए वाहन चालक की पूछताछ की तो वहां के ग्रामीणों ने बताया कि वाहन चालक टक्कर मारकर भाग निकला तभी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और चालक की तलाश जारी है

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



