google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*अनियंत्रित टैंकर घर में घुसी, तीन मासूम सहित 5 लोग घायल*

संवाददाता विनोद कुमार सिंह/ दैनिक समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला शहीद स्थल के पास एक ट्रक ने टैंकर को मारी टक्कर, टैंकर अनियंत्रित होकर दीवाल तोड़ते हुए घर में घुस गई जिसमें तीन मासूम बालिका एक गर्भवती महिला एक पुरुष सहित कुल 5 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह करीब 7:10 बजे शहीद स्थल के डिवाइडर कटिंग के पास तेलगुड़वा से चोपन की तरफ जा रही एक ट्रक ने उसी दिशा से आगे जा रही एक टैंकर को टक्कर मार दिया। टैंकर अनियंत्रित होकर शहीद स्थल के पास स्थित सुबेलाल यादव के घर का दिवाल तोड़ते हुए अजमुदिन के घर में घुस गया जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे मे घर में उपस्थित रहें अजमुदिन पुत्र जलालुदीन उम्र करीब 30 वर्ष उनकी गर्भवती पत्नी रानी खातून उम्र करीब 26 वर्ष व अजमुदिन की तीन पुत्रियां अलीशा उम्र करीब 2 वर्ष आसिफा उम्र करीब 5 वर्ष हसीना उम्र करीब 8 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें स्थानीय लोगों व मौके पर पहुंचे डायल 112 पुलिस व स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजवा दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)