google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पारलवादी गांव में वार्षिक बुना पूजा का‌ संपन्न किसानों अच्छे बारिश का किया कामना

दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
कुचाई प्रखण्ड क्षेत्र के बंदोलोहर पंचायत अंतर्गत पारलवादी गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक बुना पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान खेतों में धान की बोआई से पूर्व होने वाले बुना पूजा में ग्राम देवता,धर्म देवता व पाउड़ी माता की पूजा की गई। बताया गया कि यह पूजा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस क्षेत्र के ग्रामीण हर वर्ष इस अनुष्ठान को निभाते हैं। पूजा के दौरान सभी रश्में निभाई जाती हैं। गांव के दिउरी कृष्ण हेंब्रम ने पूजा स्थल पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। बुना पूजा में अच्छी बारिश के साथ खेती व गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई। साथ ही गो-धन संवर्धन के लिए मन्नत मांगी गई। इस दौरान अंगद महतो,रविप्रकाश महतो,सुभाष महतो,कोकिल महतो, किशोर महतो ,हेमराज महतो,रंजीत महतो,प्रकाश महतो,शशिकांत महतो, अमर महतो,बहादुर महतो,गणेश महतो,अमन महतो आदि उपस्थित थे। क्षेत्र में मान्यता है कि इस पूजा से ग्राम देवता,धर्म देवता व पाउड़ी माता प्रस्न्न होते हैं और अच्छी खेती-बाड़ी होती है। बुना पूजा के बाद ही गांव के लोग खेतों में धान की बुआई करते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)