दिल्ली/नोएडा समाज जागरण
दिल्ली के बसों मे आजकल जहाँ एक तरफ जेब कतरों का कब्जा है वही झपटमारों ने भी आतंक मचा रखा है। बताया जाता है कि जेब कतरो एवं झपटमारों के लिए आजकल दिल्ली के सड़को से ज्यादा सुरक्षित है दिल्ली के डीटीसी बस। यही कारण है कि जेब कतरे एवं झपटमारों ने अब दिल्ली के सड़क के बजाय दिल्ली के सरकार बसों को अपना अड्डा बना लिया है।
सोशल मिडिया (एक्स) @delhibuses1 पर तेजी से एक विडियों वायरल हो रहा है जिसमे साफ-साफ देखा जा सकता है कि झपटमार एक महिला जो कि बस के सीट पर बैठी मोबाइल चला रही है झपटमार उसकी मोबाइल झपटकर नौ दो ग्यारह हो जाता है और लोग मुकदर्शक बने रहते है। लोगों का कहना है कि जो लोग बोलेगा या पकड़ेगा उसी पर यह लोग ब्लैड से हमला कर देते है। यही कारण है कि आम लोग तो क्या बस के ड्राइवर और कंडक्टर भी सुरक्षित नही है और अनदेखी करते रहते है क्योंकि उनको इसी रूट मे चलना है।
यात्रियों का कहना है कि जब बस मे मार्शल चलता था तो थोडा ठीक भी था लेकिन जब से दिल्ली सरकार ने मार्शल को हटा लिया है बहुत ही बुरा हाल हो गया है। सरकार को यात्रियों के सुरक्षा के मध्यनजर जल्दी से जल्दी मार्शल को बहाल करना चाहिए। एक यात्री ने कहा है कि मार्शल अगर बस मे न होके बस स्टैण्ड पर भी खड़ा रहे तो भी जेब कतरी झपटमारी कम होगा।
एक यात्री ने लिखा है कि दिल्ली के लोग फ्री फ्री के खाने के चक्कर मे लगे रहते है। फ्री के बिजली फ्री के पानी, फ्रि के राशन, फ्रि बस मे यात्रा। दिल्ली वालों को सबकुछ फ्रि मे चाहिए तो मार्शल कहाँ से चलेंगे उनका वेतन कौन देगा ? डीटीसी के बस ड्राइवर और कंडक्टर भी परेशान रहते है। फ्रि के चक्कर मे बस की मैंटेनेंस नही हो पा रहा है। जब सब कुछ फ्री मे चाहिए तो सुरक्षा कौन करेगा।
हालात यह है कि आम आदमी बस मे सफर करने से पहले चार बार सोचता है कि इसमे यात्रा करे या नही। देश के राजधानी दिल्ली मे सरकारी बसों की हालात क्या फ्रि फ्रि का नतीजा है या फिर दिल्ली सरकार की असफलता। आखिर दिल्ली के डीटीसी बसों मे यात्रा करने वाले पुरुष या महिलाओं की सुरक्षा किसका जिम्मेदारी है। क्या इस हालात के लिए दिल्ली पुलिस और केन्द सरकार जिम्मेदार या दिल्ली सरकार। गरीबी, बेरोजगारी हटाने की बात करने वाली सरकारे, आम आदमी के हितैषी आखिर इन बस यात्रियों के सुरक्षा मे लापरवाही क्यो बरत रहे है क्या यहाँ भी वोट बैंक है। आखिर जेब कतरों के वोट किसे मिलेंगे और इनके वोट से किसकी सरकार बनती है।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








